गर्मियों में कौन से रंग के कपड़े शरीर को सबसे ज्यादा ठंडा रखते हैं? फ्रेश और एनर्जेटिक रहना है तो जान लें

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 26 May 2026 1:03 PM

विज्ञापन

गर्मियों में आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए Ai image

Summer Fashion Tips: गर्मियों के इन दिनों में सिर्फ स्टाइलिश दिखना ही काफी नहीं होता, बल्कि खुद को गर्मी से बचाकर रखना भी उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप सही रंग और सही फैब्रिक के कपड़े चुनते हैं तो इससे आपको दिनभर ज्यादा कम्फर्टेबल और फ्रेश महसूस करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

Summer Fashion Tips: गर्मियों के इन दिनों में धूप काफी ज्यादा तेज होती है. ऐसे में लगातार बढ़ते हुए टेम्परेचर की वजह से हमारा शरीर बाकी दिनों की तुलना में और भी ज्यादा थक जाता है. शरीर को थकावट और अन्य परेशानियों से बचाकर रखने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि इस दौरान आप अपने कपड़ों पर भी ध्यान देना शुरू कर दें. गर्मियों के दिनों में आपके लिए सिर्फ सही कपड़े पहनना ही काफी नहीं होता है, आपके लिए सही रंग के कपड़े पहनना भी जरूरी हो जाता है. आपको शायद हैरानी हो लेकिन आपके कपड़ों का रंग काफी हद तक आपके शरीर की गर्मी को अफेक्ट कर सकता है. साइंस की अगर मानें तो हल्के और गहरे रंग के कपड़े, सूर्य की रोशनी को अलग-अलग तरीके से एब्जॉर्ब और रिफ्लेक्ट करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर का टेम्परेचर आसानी से बदल सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको गर्मियों के इन दिनों में अपने लिए एक सही रंग के कपड़े का चुनाव करना चाहिए. जब आप एक सही रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपको खुद को ठंडा, फ्रेश और ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करने लग जाते हैं.

हल्के रंग क्यों होते हैं सबसे बेहतर?

गर्मियों के इन दिनों में आपको जितना हो सके सफेद, लाइट ब्लू, क्रीम, पेस्टल पिंक और लाइट ग्रीन रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करनी चाहिए. ये हल्के रंग होते हैं और गर्मियों के दिनों में इन्हें ही सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल माना जाता है. जब आप इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो ये सूर्य की रोशनी को ज्यादा मात्रा में रिफ्लेक्ट कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर पर गर्मी का असर कम पड़ता है. सफेद रंग के कपड़ों की सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि ये सूर्य की लगभग पूरी रोशनी को ही रिफ्लेक्ट कर देता है और साथ ही आपके शरीर को गर्म होने से भी बचाता है,.

गहरे रंग क्यों बढ़ा सकते हैं गर्मी?

गर्मियों में अगर आप काले, डीप ब्लू, डीप रेड या फिर डार्क ब्राउन जैसे डार्क रंग के कपड़े पहनते हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है. साइंस की मानें तो इन रंगों के कपड़े सूर्य की रोशनी को ज्यादा से ज्यादा एब्जॉर्ब करते हैं और इसकी वजह से आपके शरीर का टेम्परेचर तेजी से बढ़ने भी लगता है. हालांकि, ये डार्क रंग दिखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश और क्लासी लगते हैं, लेकिन जब आप इन्हें तेज धूप में लंबे समय तक पहने रहते हैं तो आपको ज्यादा पसीना और बेचैनी जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.

पेस्टल और नेचुरल टोन क्यों हैं ट्रेंड में?

अगर आप फैशन की दुनिया में नजर डालेंगे तो आपको पता चेलगा कि अभी के समय में पेस्टल रंगों का क्रेज काफी ज्यादा है. ये स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. लाइट लैवेंडर, मिंट ग्रीन, बेबी ब्लू, पीच और स्काई टोन जैसे रंग आपकी आंखों को सुकून देते हैं और गर्मियों के इन दिनों में ठंडक का एहसास कराने में मदद करते हैं. इसके अलावा इन रंगों के कपड़े काफी ज्यादा ट्रेंडी भी लगते हैं देखने में. जब आप इन रंगों के कपड़े पहनते हैं तो आपका लुक फ्रेश, सॉफ्ट और ज्यादा मॉडर्न लगने लगता है.

कपड़े का फैब्रिक भी उतना ही जरूरी

आपके लिए सिर्फ कपड़ों का रंग ही नहीं बल्कि उसका फैब्रिक भी उतना ही मैटर करता है. गर्मियों के इन दिनों में आपको कॉटन, लिनन और खादी जैसे लाइट और सांस लेने वाले फैब्रिक के कपड़े पहनने की कोशिश करनी चाहिए. इस फैब्रिक के जो कपड़े होते हैं वे आपके शरीर से हवा को पास होने में मदद करते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको पसीना कम आता है और साथ ही स्किन को भी राहत मिलती है. जब आप हल्के रंग और हल्के फैब्रिक का कपड़ा पहनना शुरू करते हैं तो आपको ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस होता है और आप एनर्जेटिक भी ज्यादा रहने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: नौतपा में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगी ये 6 चीजें, लू और डिहाइड्रेशन से भी मिलेगा बचाव

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola