नौतपा में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगी ये 6 चीजें, लू और डिहाइड्रेशन से भी मिलेगा बचाव

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 25 May 2026 6:05 PM

विज्ञापन

नौतपा के दौरान क्या खाएं ताकि शरीर ठंडा रहे? Ai image

Nautapa Health Tips: नौतपा की तेज गर्मी सिर्फ बाहर ही नहीं, शरीर के अंदर भी असर डालती है. ऐसे में अगर डाइट का सही से ख्याल न रखा जाए तो थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. इस मौसम में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना जरूरी हो जाता है जो शरीर को ठंडक देने के साथ दिनभर फ्रेश और एक्टिव महसूस कराने में मदद करें.

विज्ञापन

Nautapa Health Tips: नौतपा की शुरुआत आज से हो चुकी है. इन दिनों में धरती सबसे ज्यादा तपती है जिससे टेम्परेचर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इंसानों के लिए कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से इन दिनों में शरीर काफी जल्दी थकने लग जाता है. इसके अलावा पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर में सिर्फ पानी की कमी नहीं होती है. कई बार पसीने के साथ कई तरह के मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. जब शरीर में मिनरल्स की कमी होती है तो इसकी वजह से हमें कमजोरी, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी होने लगती है. यह एक बड़ी वजह है कि अगर आप इस समय अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की अन्य समस्याएं भी होने लगती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपका शरीर अंदर से ठंडा रहने लगता है और साथ ही आपको फ्रेशनेस का एहसास भी होता रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिनका सेवन आपको नौतपा के दौरान करना शुरू कर देना चाहिए.

डाइट में जरूर शामिल करें खीरा

नौतपा के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में खीरे को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है, जिसकी वजह से आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है. जब आप खीरा खाते हैं तो आपके शरीर की गर्मी कम होती है और साथ ही पेट भी ठंडा रहने लगता है. जब आप खीरा खाते हैं तो आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है. गर्मियों और नौतपा के दिनों में आप इसे सलाद, सैंडविच या रायते के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से फ्रेश भी फील करने लगता है.

थकान से छुटकारा पाने के लिए खाएं तरबूज

नौतपा के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में तरबूज को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इसे सेवन से आपके शरीर को इंस्टेंट ठंडक मिलता है. इसमें करीबन 90 प्रतिशत तक पानी ही होता है, जिस वजह से इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती है. जब आप तेज धूप और गर्मी में तरबूज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही थकान भी आपको कम लगती है. इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं हो आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं.

पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं दही

नौतपा और गर्मियों के इन दिनों में आपको अपनी डाइट में दही को भी जरूर शामिल करना चाहिए. इसकी तासीर ठंडी होती है और जब आप इन दिनों में इसका सेवन करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर रहने लगता है. अगर आप गर्मियों के इन दिनों में कुछ मसालेदार और हैवी खा लेते हैं तो उसके बाद दही खाने से आपके पेट को आराम मिल सकता है. आप अगर चाहें तो इसे सिंपल तरीके से भी खा सकते हैं या फिर इसे छाछ और लस्सी की तरह भी पी सकते हैं. दही के सेवन से आपका शरीर लंबे समय तक फ्रेश रहता है और गर्मी की वजह से होने वाली बेचैनी से भी आपको राहत मिलता है.

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी

नौतपा के इन दिनों में हमारे शरीर से पानी के जरिये कई तरह के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको नारियल का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. यह आपके शरीर को इंस्टेंट हाइड्रेशन देता है. यह बिलकुल ही एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है और साथ ही आपके शरीर को फ्रेश महसूस करने में भी मदद करता है. जब आप नारियल का पानी पीते हैं तो आपके शरीर में थकान और कमजोरी की प्रॉब्लम खत्म होती है. इसके सेवन से आपका पेट हल्का रहता है और आप डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम से भी बचे हुए रहते हैं.

शरीर को ठंडक देने के लिए करें पुदीने का सेवन

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको पुदीना के पत्तों का सेवन करना चाहिए. इसकी तासीर काफी ठंडी होती है और यह आपके शरीर के साथ ही आपके पेट को भी राहत पहुंचाने का काम करता है. आप काफी आसानी से इसकी चटनी बना सकते हैं, शरबत तैयार कर सकते हैं या फिर रायता में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके सेवन से को गर्मी का असर कम महसूस होने लगता है. यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और साथ ही पेट की जलन से भी राहत दिलाता है.

बेल का शरबत जरूर पीएं

गर्मियों के इन दिनों में खासतौर पर नौतपा के दौरान आपको बेल के शरबत का सेवन तो जरूर करना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में पीया जाने वाला यह एक ट्रेडिशनल और बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है. यह आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और साथ ही आपको कब्ज जैसी प्रॉब्लम से भी राहत पाने में मदद करता है. जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है. सिर्फ एक ग्लास बेल का शरबत आपके शरीर को ठंडा रखने में और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: नौतपा की भयंकर गर्मी में भी ठंडा और आरामदायक रहेगा आपका घर, बस आजमाएं ये आसान हैक्स

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola