22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Ranchi : डबल मर्डर से दहली झारखंड की राजधानी

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा झारखंड की कानून व्यवस्था की तुलना दक्षिणी सूडान से करने के एक दिन बाद ही झारखंड की राजधानी रांचीमेंदो लोगों की गोली मारकर हत्याकरदी गयी. नगड़ी थाना इलाके के ललगुटवा में जमीन विवाद में सोमवार को अपराधियों ने उमेश गंझू और शमशाद को गोली मार दी. दोनों […]

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा झारखंड की कानून व्यवस्था की तुलना दक्षिणी सूडान से करने के एक दिन बाद ही झारखंड की राजधानी रांचीमेंदो लोगों की गोली मारकर हत्याकरदी गयी. नगड़ी थाना इलाके के ललगुटवा में जमीन विवाद में सोमवार को अपराधियों ने उमेश गंझू और शमशाद को गोली मार दी. दोनों की मौत हो गयी. इस डबल मर्डर के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं.

इसे भी पढ़ें : कल पेश होगा बजट, जानिए झारखंड की अर्थव्यवस्था से जुड़़े दस दिलचस्प तथ्य

पुलिसने बताया कि रविवार देर रात पांच हथियारबंद अपराधियों ने उमेश को दो गोली मारी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उमेश को गोली मारे जाने के बाद शमशाद भागने लगा, तो अपराधियों ने उसका पीछा किया और उसे भी गोली मार दी. हालांकि, दो अन्य लोग अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे.

इसे भी पढ़ें : आ गया वसंत, कहां गया हमारा एक महीने के प्रेम का उत्सव ‘मदनोत्सव’!

डबल मर्डर के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उपाध्यक्ष अंतु तिर्की ने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है.सूबेमेंकानूनकाइकबालनहीं रह गया है. राजधानी में आपराधिक घटनाओं मेंतेजीसे इजाफा हो रहा है. पुलिसउसे रोकने में नाकामहै. यह सीधे तौर पर सरकार की नाकामी है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel