Viral Video: मॉनिटर लिजर्ड के लिए कालदूत बन गया सांप, वायरल वीडियो में देखें कैसे निगल गया पूरा शिकार

Published by : Pritish sahay Updated At : 01 Dec 2025 6:40 PM

विज्ञापन

Viral Video: मॉनिटर लिजर्ड के लिए कालदूत बन गया सांप, वायरल वीडियो में देखें कैसे निगल गया पूरा शिकार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. इसमें एक बड़ा सा सांप है, जिसने मॉनिटर लिजर्ड पर हमला कर दिया है. वो लगातार उसे काट रहा है. सांप का हमला इतना खतरनाक है कि देखने वालों की मानो सांसें थम जाए.

विज्ञापन

Viral Video: कुदरत और उसकी संरचना इंसानों की समझ से परे हैं. यहां हर जानवर शिकारी है और वो खुद भी किसी न किसी का शिकार है. इसी परिस्थिति में जंगल का कुदरती तंत्र चलता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बड़ी प्रजाति की छिपकली और एक बड़े से सांप के बीच जंग का दृश्य है. दोनों उम्दा शिकारी है और ताकतवर भी. इन दोनों की जंग ने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया है. सबसे जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि दोनों की जंग में विजेता कौन बनेगा.

सांप ने किया मॉनिटर लिजर्ड पर खतरनाक हमला

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप ने मॉनिटर लिजर्ड पर बड़ा खतरनाक हमला किया है. सांप लिजर्ड की गर्दन पर जोर-जोर से काट रहा है. लिजर्ड पलटवार भी नहीं कर पा रहा है क्योंकि उसका गला तार की बेडियो में फंसा हुआ है. लेकिन सांप उसे बार-बार बाहर खींचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. छिपकली के हाथ और मुंह जाली में फंसे नजर आ रहे है, जिसके कारण वो सांप के हमले का कोई प्रतिकार नहीं कर पा रहा है. वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 34 सेकंड में वीडियो में प्रकृति का भीषणतम चेहरा नजर आ रहा है. लोग हैरान है कि सांप इतनी बड़ी छिपकली को निगलने की फिराक में उस पर हमला कर रहा है. वीडियो रोंगटे खड़े कर रहा है. वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.

Also Read: Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola