Viral Video: अजगर और मगरमच्छ में भयंकर लड़ाई, जानिए कौन जीता मुकाबला? वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video: अजगर और मगरमच्छ की भयंकर लड़ाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. लड़ाई काफी रोमांचक है, नतीजा आपको चौंका सकता है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल में एक हैरान करने वाला दृश्य कैमरे में कैद हो गया है. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वीडियो धूम मचा रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक विशाल मगरमच्छ ने बड़े से अजगर को काबू कर लिया है. अपने जबड़े से पकड़ कर मगरमच्छ अजगर को जोर-जोर से झटके दे रहा है. उसे जमीन पर पटक रहा है. अजगर ने कई बार मगरमच्छ को काटने की कोशिश की, उसे अपनी मांसपेशियों वाली देह से लपेटने की कोशिश की. लेकिन, मगरमच्छ पहले से ही सावधान था, अजगर को बिना कोई मौका दिया वो अजगर पर लगातार हावी होता चला गया.

मगरमच्छ ने की अजगर की जमकर पिटाई

वीडियो में दिख रहा है कि जंगल के दो दिग्गजों की भिड़ंत में मगरमच्छ ने हैरान करने वाली ताकत दिखाते हुए अजगर को कोई मौका नहीं दिया. अपने जबड़े से जकड़कर उसे जोर-जोर से जमीन पर पटकने लगा. थोड़ी ही देर में अजगर चित्त होने लगा, उसकी आक्रामकता में कमी आ गई और वो निढाल होने लगा. 40 सेकंड के वीडियो में मगरमच्छ अजगर पर पूरी तरह भारी पड़ता दिखाई द��� रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 लाख लोगों ने देख लिया है. इसे करीब 7 हजार लोगों ने लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा- लगता है मगरमच्छ ने फाइट जीत लिया है. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होता रहता है. एक और यूजर ने लिखा अजगर के पास बचने का कोई मौका नहीं था.

Also Read: Viral Video: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ इन दोनों की यारी देख आंखों पर नहीं होगी यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola