ePaper

स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Updated at : 04 Dec 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा का कार्यक्रम

विज्ञापन

चान्हो.

भारतीय जनता पार्टी रांची जिला ग्रामीण की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने को लेकर गुरुवार को चान्हो में कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में हर घर स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गति देने को लेकर चान्हो मंडल भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया. लोगों को स्वदेशी सामान के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको स्वदेशी अपनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा. उन्होंने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की साक्षात एक भावना है. जिसने स्वतंत्रता संग्राम में लाखों लोगों को प्रेरित करने का काम किया है. पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने भी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए सभी से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सुधाकर चौबे, सतीश साह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा सिंह ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय महतो, अरविंद सिंह, अविनाश कुमार, अमरनाथ महतो, विशेशवर महतो, राजीव गुप्ता, पुण्य उरांव, सुनील उरांव रीना टोप्पो, सुनीता कच्छप, मंगलदेव मुंडा, अनीता, विजय यादव, दीपक साहू, महादेव उरांव, जमुना उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा का कार्यक्रम

चान्हो 1, कार्यक्रम में संकल्प लेते भाजपा कार्यकर्ता.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola