खरसावां के खेजुरदा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई चड़क पूजा 

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News

रामेश्वर शिव मंदिर में वार्षिक चड़क पूजा

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के खेजुरदा गांव स्थित रामेश्वर शिव मंदिर में वार्षिक चड़क पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने पारंपरिक घट यात्रा निकालकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के खेजुरदा गांव में स्थापित रामेश्वर शिव मंदिर में वार्षिक चड़क पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई. पारंपरिक तरीके से स्थानीय जलाशयों से घट यात्रा निकाली गई. मांदर और नगाड़े की थाप पर भोक्ताओं ने घट यात्रा निकाली और मंदिर में स्थापित किया. पारंपरिक रुप से शुभ घट, वृंदवन घट, गरिया भार, कालिका घट और मडा पाट आदि निकाल कर यहां मंदिर में स्थापित भगवान रामेश्वर शिव को समर्पित की गई.  

चड़क पूजा के दौरान सभी धार्मिक रश्मों को निभाया गया

सड़क पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेजुरदा गांव पहुंच कर भगवान रामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की. साथ ही जलाभिषेक करते हुए क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्राथना की. चड़क पूजा के पूजा के दौरान सभी धार्मिक रश्मों को निभाया गया. चड़क पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को अहले सुबह कालिका घट निकाला गया. कालिका घट निकालने के दौरान जगह जगह रुक कर पूजा अर्चना की गई. 

खेजुरदा में 1802 से हो रही है चड़क पूजा

मालूम हो कि वर्ष 1802 से खेजुरदा गांव में रामेश्वरम शिव मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है. खरसावां के हरिभंजा पंचायत के खेजुरदा का रामेश्वर शिव मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है. मंदिर को भी काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भोले नाथ के महिमा पर गीत गूंज रहे थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola