सरायकेला में रथयात्रा के आयोजन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था की हासील की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सरायकेला में रथयात्रा के आयोजन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था की हासील की जानकारी

फोटो: निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला में रथयात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश।

विज्ञापन

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने गुरुवार को सरायकेला में आयोजित रथयात्रा एवं मेला को लेकर निरीक्षण किया इस दौरान एसपी रथ जाने वाले रास्ते को देखते हुए मेला के आयोजन को लेकर जानकारी हासिल किया साथ ही सुरक्षा व विधि व्यवस्था की जानकारी लिया. निरीक्षण में एसपी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग, मेला परिसर एवं प्रमुख स्थलों का पैदल ही निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग और अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी लिया.उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मंदिर व मेला समिति ने आयोजन को लेकर एसपी को दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लीपु महांती एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने रथ के आगमन से लेकर मेला के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दिया. मौके पर सरायकेला इंस्पेक्टर, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, मंदिर समिति के सचिव शंकर सतपथी, पुर्व अध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Pratap Mishra

लेखक के बारे में

By Pratap Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola