सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कुचाई में करियर परामर्श सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित अध्ययन केंद्र में सामाजिक संस्था केटीएन द्वारा आयोजित करियर परामर्श सह सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया. इस दौरान मैट्रिक, इंटर के टॉपर विद्यार्थियों और होमगार्ड के लिए चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Seraikela Kharsawan News: सामाजिक संस्था कोल्हान नितिर तुरतुंग (केटीएन) की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित अध्ययन केंद्र में करियर परामर्श सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैयां ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने रूची के अनुसार पढ़ाई करने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. विद्यार्थी नशा पान से अपने को दूर रखे. हमेशा पॉजीटीव एनर्जी के साथ आगे बढ़ें. बच्चों से एक जिम्मेवार नागरिक बन कर ओरों के लिये उदाहरण पेश करने की अपील की. 

परिस्थितियों से लड़ कर लक्ष्य प्राप्त करना उद्देश्य होना चाहिए: प्रधान माझी

खरसावां बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि कि कठिन परिस्थितियों में भी हौसले को बुलंद रखें. परिस्थितियों से लड़ कर लक्ष्य प्राप्त करना उद्देश्य होना चाहिए. सफलता हासिल करने तक अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. बच्चों से एक जिम्मेवारी नागरिक बन कर ओरों के लिये उदाहरण पेश करने की अपील की. बच्चों से आगे जा कर ओर बेहतर प्रदर्शन करने कर अपने परिवार, समाज व राज्य के नाम को ऊंचा करने की अपील की.

कोई भी सफलता पूर्णकालिन नहीं होती: साधु चरण देवगम 

कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम ने कहा कि जीवन में कोई भी सफलता पूर्णकालिन नहीं होती. किसी न किसी रुप में जीवन भर मेहनत करना होता है. उन्होंने कहा कि आगे जा कर विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ओर अधिक मेहनत करना होगा. लक्ष्य हासिल करने के के लिए एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी है. छात्र जीवन में समय प्रबंधन पर पर जोर देते हुए हुए समय का सही उपयोग करें. 

विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें: नरसिंह मुंडा 

कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि शिक्षा रुपी ज्ञान एक ऐसी चाभी है, जिससे दुनिया का हर ताला खुल सकता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, निश्चित रुप से सफलता मिलेगी. मेहनत का फल हमेशा मिठा होता है. अपने बेहतर भविष्य के लिये क्या अच्छा? और क्या बुरा है? इसका भी आकलन कर उचित फैसला करें. जहां जरूरत पड़े मार्गदर्शन भी लें. 

विद्यार्थियों का करियर काउंसलिंग भी किया गया

मौके पर विद्यार्थियों का करियर काउंसलिंग भी किया गया. एसडीपीओ समीर कुमार सवैयां ने पुलिस सेवा, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी और कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम ने सिविल सर्विसेज, पूर्व सैनिक राम चंद्र सोय ने सुरक्षा बल और रक्षा क्षेत्र, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ एसडी राम ने इंजीनियरिंग क्षेत्र,  दिनेश सिंह सोय ने मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र, इंदवार सामंत ने एनजीओ के क्षेत्र में रोजगार की संभावना, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा और दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा ने पुलिस सेवा के संदर्भ में करियर काउंसलिंग करते हुए मार्ग दर्शन किया. कार्यक्रम को रामचंद्र सोय, लखिंद्र भूमिज, रामेश्वर हेंब्रम, सुर सिंह हेंब्रम, मुन्न सोय, मनोज सोय, महादेव मिंज, गुरुचरण चौड़ा आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान काफी संख्या में  बच्चे मौजूद रहे.

कुचाई प्रखंड के मैट्रिक और इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कुचाई प्रखंड के 12 स्कूलों से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप थ्री पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें जिले से मैट्रिक टॉपर रहे रौनक हेंब्रम समेत योगेश्वर मुंडा, नवीन सोय, आकाश राज लोवादा, सुईनी कुमारी, हीरा उरांव, माकी मुंडा, जीवन मुंडा, इंदिरा मुंडा, पुकिर मुंडा, जयश्री हेंब्रम, आरती दास, नितु नापित, मारांड सिंह सोय, सरस्वती सोय, निर्मल सिजुई, विशाल महतो, रुईदास हेंब्रम, मंगल सोय, रीमझीम कुम्हार, मिना सोय, असिमा लागुरी, प्रिती महतो, अंजली कुम्हार, सुधा मुंडा, विमल मुंडा, अनुज महतो, एतवारी मुंडा, चैती कुमारी, गुरुबा मुंडा, सन्नी कुम्हार, अभिषेक महतो और विकास लोवादा. इंटर साइंस में सफलता हासिल करने वाले प्रकाश ठाकुर संदीप प्रमाणिक और गौरव महतो. इंटर कला में सफलता साहिल करने वाले पिंकी सोय, अनिता गागराई, गुरु चरण मुडा, गुलाव सिंह मुंडा, मोहन सिंह मुंडा, राकेश लौहार, नामसी सोय, सुखलाल बांदिया, संग्राम गिलुवा, दीपिका महतो, लक्ष्मी मुंडा, संगीता महतो, उर्मिला कुमारी, अंजली प्रमाणिक, गांगी मुंडा, सुमन कुमारी को सम्मानित किया गया. साथ ही होम गार्ड के लिए चयनित दस लोगों को भी सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें: Ramgarh: शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, कहीं ड्राई तो कहीं लंबी कतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola