सम्मान राशी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनकारीयों का चौथे दिन धरना जारी

Updated:
विज्ञापन
सम्मान राशी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनकारीयों का चौथे दिन धरना जारी

फोटो: धरना पर बैठे आंदोलनकारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान राशि भुगतान के लिए धरना चौथे दिन भी जारी। प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन

सरायकेला: जिला मुख्यालय में सिद्धु कान्हु पार्क में सम्मान राशी के भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारीयों का धरना प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. झारखंड़ आंदोलनकारी मंच के केंद्रिय अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलन जारी है जबकि चार दिन बाद भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी इनकी सुध लेने नही पहुंचा है जिससे आहत आंदोलनकारी शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से मिलने जाएंगे और जिला में अलग राज्य आंदोलनकारीयों की स्थिति से अवगत कराऐंगे. इस संबंध में मंच के धनपति सरदार ने बताया कि अलग राज्य के आंदोलन में अपना भाग लेने वाले आंदोलनकारीयों को विगत आठ माह से सम्मान राशी का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा नही किया गया है. अब आंदोलनकारीयों को अधिकार के लिए भी आंदोलन करना पड रहा है इससे बडी बात और क्या हो सकती है. उन्होंने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारीयों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी जानबुझ कर धरना स्थल को नही आ रहे हैं. कंहा कि शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से मिलने प्रतिनिधि मंडल रांची जाएगा और समस्या से अवगत कराया. धरना पर बैठे आंदोलनकारीयों में राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेसरा, तारापद महंतो, जन्मजेय मंडल,शीला मालती टुडु, शमशान सिंह मुंडा, भगत बेसरा, लखन मुदीया, दीपक प्रधान, दादीकुई विजय, वीरेंद्र, लखन, लाभो महतो सहित अन्य धरने पर बैठे हैं.


विज्ञापन
Pratap Mishra

लेखक के बारे में

By Pratap Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola