पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने की लास्ट डेट बढ़ी

बिहार बोर्ड सांकेतिक तस्वीर (PC- AI Gemini)
Bihar OFSS Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं क्लास में एडमिशन लेना चाहते हैं तो बता दें पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लेने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है.
Bihar OFSS Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए OFSS के जरिए 11वीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, प्रथम चयन सूची (First Selection List) के आधार पर एडमिशन लेने की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी गई है. बिहार बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं करा पाए थे.
लास्ट डेट देखें
अब चयनित छात्र 18 मई 2026 तक अपने आवंटित +2 विद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे. इससे पहले एडमिशन की लास्ट डेट कुछ और थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया.
OFSS वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
बोर्ड ने कहा है कि नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी OFSS Bihar Official Website ofssbihar.net पर उपलब्ध है. छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने सेलेक्शन और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी देख सकते हैं.
स्कूलों को 19 मई तक सीट अपडेट करने का निर्देश
नोटिस के मुताबिक, 10+2 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को OFSS पोर्टल पर प्रतिदिन नामांकित छात्रों की जानकारी अपडेट करनी होगी. इसके लिए स्कूलों को 19 मई 2026 तक सीट अपडेट करने की लास्ट डेट दी गई है.
समय पर एडमिशन नहीं लेने पर रद्द होगी सीट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र तय समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं लेंगे, उनके लिए सीट को वैकेंट घोषित कर दिया जाएगा. साथ ही उनका नाम OFSS वेबसाइट से स्वतः हटा दिया जाएगा.
इसके बाद खाली सीटों को दूसरी चयन सूची (Second Selection List) में अन्य छात्रों को आवंटित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- SSC स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आखिरी मौका, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










