IIT से लेकर IIIT तक, जानें बिहार के बेस्ट BTech कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Bihar Best BTech College: IIT Patna इंजीनियरिंग कॉलेज की कैटेगरी में टॉप 20 में आता है. यहां एडमिशन पाने के लिए JEE Advanced पास करना जरूरी है. इसके अलावा बिहार में NITs, IIITs भी हैं. आइए, जानते हैं बिहार के टॉप BTech कॉलेज में कैसे एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन

Bihar Best BTech College: अगर आप बिहार में ही रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके पास कई कॉलेज के ऑप्शन हैं. राज्य में IITs, NITs समेत कई स्टेट यूनिवर्सिटी हैं, जो अपनी शिक्षा और प्लेसमेंट दोनों के लिए जाने जाते हैं. इन कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस अलग-अलग है. किसी में JEE Main, JEE Advanced कस जरिए एडमिशन मिलता है तो कहीं BCECEB एंट्रेंस एग्जाम के जरिए.

IIT Patna, टॉप IITs में शामिल

बिहार के पास IIT है, जो पटना से कुछ दूर बिहटा में स्थित है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, IIT पटना इंजीनियरिंग कैटेगरी में 19वें नंबर पर आता है. यहां एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों में पास होना जरूरी है. हालांकि, बीते 1-2 सालों से संस्थान कई ऐसे प्रोग्राम चला रहा है, जिसमें एडमिशन के लिए JEE Advanced क्रैक करना जरूरी नहीं है. IIT Patna अपने कंप्यूटर साइंस ब्रांच, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और AI जैसी ब्रांच के लिए जाना जाता है.

image.png
IIT Patna Fee Structure (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Patna में एडमिशन पाने के लिए एलिजिबलिटी

संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, IIT Patna में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से 12वीं में पास होना जरूर है. जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 75% रखा गया है और SC/ST के लिए 65%. इसके साथ ही JEE Mains और JEE Advanced स्कोर की जरूरत पड़ती है. फीस की बात करें तो एक वर्ष में करीब 2 लाख की फीस लगती है. फीस संबंधित अधिक जानकारी के लिए IIT Patna की ऑफिशियल वेबसाइट iitp.ac.in पर जाएं.


NIT Patna में सिर्फ JEE Main के आधार पर मिलता है एडमिशन


NIT पटना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना बिहार के सबसे पुराने और प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. यहां एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर JoSAA और CSAB काउंसलिंग के जरिए होता है. 2024 की फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, पहले सेमेस्टर की फीस लगभग 1,56,750 रुपये है और दूसरे सेमेस्टर की फीस लगभग 1,23,750 रुपये है.


IIIT Bhagalpur


भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस शिक्षा के लिए तेजी से उभरता हुआ संस्थान है. यहां भी प्रवेश JEE Main के माध्यम से होता है. यहां का CS, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच, मेक्ट्रोनिक्स एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. IIIT भागलपुर में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का जेईई मेन्स क्लियर करना जरूरी है. हालांकि, जेईई एडवांस के स्कोर की जरूरत नहीं है.  करीब 4 लाख में IIIT भागलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं. 

image.png
IIIT Bhagalpur का फीस स्ट्रक्चर

MIT मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) बिहार के टॉप स्टेट लेवल संस्थान में से एक है. यहां एडमिशन UGEAC यानी कि Under Graduate Engineering Admission Counselling के जरिए मिलता है. यहां सिविल, कंप्यूटर समेत कई ब्रांच में डिग्री दी जाती है.


BCE भागलपुर

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (BCE) भी बिहार के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है. यहां विभिन्न BTech ब्रांच में एडमिशन BCECEB की UGEAC काउंसलिंग के माध्यम से मिलता है.

किन कॉलेज में किस आधार पर मिलता है एडमिशन?

कॉलेजएडमिशन का माध्यम
IIT पटनाJEE Advanced
NIT पटनाJEE Main (JoSAA/CSAB काउंसलिंग)
IIIT भागलपुरJEE Main (JoSAA/CSAB काउंसलिंग)
MIT मुजफ्फरपुरJEE Main के बाद UGEAC काउंसलिंग
BCE भागलपुरJEE Main के बाद UGEAC काउंसलिंग


कॉलेज चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?


कॉलेज का चयन केवल रैंकिंग देखकर नहीं करना चाहिए. ब्रांच, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, फैकल्टी, लैब सुविधाएं, इंटर्नशिप के अवसर, फीस और कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पहलुओं का भी रिव्यू करना जरूरी है. इन सारी बातों को ध्यान में रखकर कॉलेज चुनें. 

यह भी पढ़ें- बिहार में सिर्फ 24 हजार में करें BEd, ये हैं सस्ते फीस वाले सरकारी कॉलेज


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन