School Notice Ideas: रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस कैसे लिखें? जानें आसान फार्मेट, सैंपल और हॉलिडे की सूचना

Updated:
विज्ञापन

स्कूल की नोटिस पर सिग्नेचर करतीं प्रिंसिपल की AI जनरेटेड फाेटो

Raksha Bandhan School Notice: स्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम या छुट्टी की जानकारी देने के लिए एक स्पष्ट और छोटा नोटिस जरूरी है. यहां जानें स्कूल नोटिस लिखने का सही तरीका, इसमें शामिल की जाने वाली जरूरी जानकारियां और रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए आसान नोटिस सैंपल.

विज्ञापन

Raksha Bandhan School Notice: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि यह बच्चों को रिश्तों की अहमियत बताने का भी अच्छा अवसर है. ऐसे में अगर स्कूल में रक्षाबंधन के मौके पर विशेष कार्यक्रम, राखी प्रतियोगिता या सेलिब्रेशन आयोजित किया जा रहा है, तो इसकी जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए एक सही और आकर्षक स्कूल नोटिस जरूरी होता है. लेकिन सवाल है कि रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस कैसे लिखें? नोटिस में कौन-कौन सी जानकारी शामिल करनी चाहिए. आइए आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

How to Write Raksha Bandhan Notice: रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस में क्या लिखें?

स्कूल नोटिस हमेशा छोटा, स्पष्ट और जानकारीपूर्ण होना चाहिए. इसमें अनावश्यक बातें लिखने के बजाय जरूरी जानकारी सीधे दी जानी चाहिए. एक अच्छे नोटिस में आमतौर पर स्कूल का नाम, नोटिस की तारीख, कार्यक्रम का नाम, तारीख और स्थान जैसी जानकारियां होनी चाहिए. इसके अलावा कौन-कौन से छात्र इसमें शामिल होंगे, कार्यक्रम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड जैसी डिटेल्स देनी जरूरी है. नोटिस के अंत में प्रिंसिपल या स्कूल के प्रमुख व्यक्ति का सिग्नेचर होना जरूरी है.

Image

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan का क्या है महत्व? जानें कब हुई शुरुआत, क्या है मान्यता और कैसे मनाया जाता है यह पर्व

Raksha Bandhan Holiday Notice: रक्षाबंधन पर स्कूल छुट्टि की नोटिस कैसे लिखें?

अगर स्कूल में कोई कार्यक्रम नहीं है और केवल रक्षाबंधन की छुट्टी की जानकारी देनी है, तो नोटिस को और छोटा रखा जा सकता है. इसमें स्कूल का नाम, नोटिस की तारीख के बाद कम शब्दों में बताया जाना चाहिए की रक्षाबंधन पर स्कूल में अवकाश रहेगा. इसके बाद लिगना होगा कि स्कूल की कक्षाएं [तारीख] से अपने निर्धारित समय के अनुसार पुनः संचालित होंगी. अंत में सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ नोटिस खत्म करता है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से जुड़े 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर, स्कूल असेंबली के लिए काम की

Image

Must Avoid Mistakes: रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस लिखते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • भाषा सरल और स्पष्ट रखें.
  • नोटिस में स्कूल का नाम और तारीख जरूर लिखें.
  • कार्यक्रम है तो कार्यक्रम का नाम, तारीख, समय और स्थान स्पष्ट रूप से बताएं.
  • अगर छात्रों को राखी, कार्ड, ड्रेस या कोई सामग्री लानी है, तो इसकी जानकारी दें.
  • कार्यक्रम से जुड़े जरूरी नियम और निर्देश संक्षेप में लिखें.
  • अगर रक्षाबंधन के कारण छुट्टी है, तो अवकाश की तारीख और स्कूल दोबारा खुलने की तारीख जरूर बताएं.
  • नोटिस को बहुत लंबा न बनाएं.
  • अंत में प्रिंसिपल या स्कूल के प्रमुख व्यक्ती का नाम और पद देना न भूलें.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan School Activity: स्कूल में कराएं ये 20 शानदार एक्टिविटीज, बच्चों को आएगा खूब मजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola