10वीं के बाद बनना है इंजीनियर? ये हैं बिहार के टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज

Bhagalpur Polytechnic College (PC:Official Website)
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए पॉलिटेक्निक एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. तीन साल का यह कोर्स न सिर्फ कम उम्र में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका देता है. बीटेक या अन्य महंगे कोर्स की तुलना में बेहद कम खर्च में हो जाता है. अगर आप भी कम खर्च में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आप यहां बिहार के टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के बारे में जानने वाले हैं.
Top Polytechnic College In Bihar: बिहार में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. BCECE ने अभी 8 जुलाई को ही पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है. यानी जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, उन्हें रैंक के हिसाब से कौन सा कॉलेज मिला है, इसकी पहली लिस्ट आ चुकी है. एडमिशन लेने से पहले सभी स्टूडेंट्स चाहते हैं कि उन्हें कोई सरकारी कॉलेज अलॉट हो, कम पैसे में कोर्स कर पूरा हो जाए.
ये हैं बिहार के टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेज
बिहार के टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेजों की बात करें, तो सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज सबसे बेस्ट माने जाते हैं. यहां फीस बिल्कुल न के बराबर होती है. साथ ही साथ लैब्स और फैकल्टी बेहतरीन होते हैं. बिहार के वैसे स्टूडेंट्स जो कम पैसे में पॉलिटेक्निक करना चाहते है, वो 10वीं परीक्षा पास करने के बाद एडमिशन ले सकते है.
पूरे बिहार में वैसे तो कुल 46 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, जिसे बेसिक स्ट्रक्चर, पढ़ाई का लेवल और प्लेसमेंट के मामले में बढ़िया माना जाता है. यहां हम उन्ही में से 4-5 कॉलेजों के बारे में बताते हैं.
न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना
सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की लिस्ट में पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज राज्य का नंबर 1 कॉलेज माना जाता है. यहां सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सबसे बेहतर माना जाता है.

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना
पटना में ही कम फीस में पॉलिटेक्निक कोर्स कराने वाला यह कॉलेज बिहार के सबसे पुराने और फेमस पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से एक है. पटना के गुलजारबाग मे यह कॉलेज स्थित हैं. इलेक्ट्रिकल और सिविल ब्रांच मेें एडमिशन के लिए यह कॉलेज सबसे अच्छा माना जाता है.
फीस डिटेल यहां देखें - Fee Detail
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुजफ्फरपुर
सरकारी कॉलेजों की लिस्ट में एक नाम मुजफ्फरपुर का गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज भी हैं. यह कॉलेज आधुनिक लैब सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के लिए उत्तरी बिहार इलाके के छात्रों की पसंद मानी जाती है.
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, भागलपुर
भागलपुर जिला का यह प्रमुख पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने शानदार कैंपस और टेक्सटाइल-मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज में सिविल, एग्रीकल्चरल, टेक्सटाईल और कंप्यूटर साइंस जैसे ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं. यहां भी कम फीस में पॉलिटेक्निक कोर्स किया जा सकता हैं.

गवर्नमेंट वीमेन्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना
पटना के फुलवारी शरीफ में विशेष रूप से छात्राओं के लिए भी एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज है, जो लड़कियों को इंजीनियरिंग क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतरीन पढ़ाई का सुविधा देता है. इस कॉलेज में खासकर सिविल, इलेक्ट्रीकल एंड कंप्यूटर साइंस जैसे ब्रांच में एडमिशन की सुविधा उपलब्ध हैं.
ये रहे कुछ टॉप सरकारी कॉलेज जहां आप एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावे भी बिहार के अलग-अलग जिलों में बहुत सारे सरकारी कॉलेज हैं, जिसकी फीस बहुत कम रखी गई है. इसकी जानकारी संबंधित कॉलेज और BCECE Board के ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- हिंदी में कर सकते हैं AI की पढ़ाई, IIT Madras ने शुरू किया नया कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










