रक्षाबंधन के Ad से चर्चा में आईं कृति सैनॉन, बॉलीवुड में आने से पहले थीं इंजीनियर

Updated:
विज्ञापन

कृति सैनॉन, गोल घेरे में- Ad वाली फोटो का स्क्रीनशॉट (PC-इंस्टाग्राम)

Kriti Sanon Education: कृति सैनॉन का जन्म दिल्ली में हुआ है. उन्होंने पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है. आज जब रक्षाबंधन पर बनाए गए ऐड (Raksha Bandhan Ad) को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं तो बहुत से लोग जानना चाहता हैं कि उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है. आइए, जानते हैं बॉलीवुड में आने से पहले कृति क्या करती थीं.

विज्ञापन

Kriti Sanon Education: रक्षाबंधन के मौके पर एक Ad को लेकर अभिनेत्री कृति सैनॉन सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. ऐड की थीम को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए और अभिनेत्री को ट्रोल भी किया. फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं कृति सैनॉन के बारे में एक बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इतना ही नहीं, उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के फेमस स्कूल से हुई है.

विज्ञापन

कृति सैनॉन ने दिल्ली के इस स्कूल से की पढ़ाई

कृति सैनॉन (Kirti Sanon) का जन्म और परवरिश नई दिल्ली में हुई. उन्होंने दिल्ली के आर के पूरम स्थित इलाके के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. पढ़ाई में पढ़ाई में रुचि रखने वाली कृति ने स्कूल के बाद इंजीनियरिंग फील्ड को चुना.

यही वजह है कि कृति सैनॉन की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (Kriti Sanon Educational Qualification) की चर्चा अक्सर होती है. एक अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने से पहले उनका एकेडमिक बैकग्राउंड काफी मजबूत रहा है.

Electronics and Telecommunication Engineering में किया BTech

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृति सैनॉन ने नोएडा स्थित Jaypee Institute of Information Technology (JIIT) में एडमिशन लिया. यहां उन्होंने Electronics and Telecommunication Engineering में BTech की पढ़ाई पूरी की.

यानी कृति सैनॉन का करियर सीधे फिल्मों से शुरू नहीं हुआ. उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.


ये भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन बहन को दें 'सफल भविष्य' का तोहफा, ये हैं बेस्ट एजुकेशन और स्किल गिफ्ट्स

BTech के बाद मॉडलिंग, फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृति सैनॉन ने मॉडलिंग शुरू की. मॉडलिंग के जरिए ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला.

इसके बाद कृति ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. उनकी कहानी उन युवाओं के लिए भी इंटरेस्टिंग है जो पढ़ाई के बाद अपने करियर की दिशा बदलने के बारे में सोचते हैं. इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद मॉडलिंग और फिर एक्टिंग को करियर बनाना उनके सफर को खास बनाता है.

कृति सैनॉन का परिवार भी है पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा

कृति सैनॉन के परिवार का बैकग्राउंड भी शिक्षा और प्रोफेशनल फील्ड से जुड़ा रहा है. उनके पिता राहुल सैनॉन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वहीं उनकी मां गीता सैनॉन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रही हैं.

इस तरह कृति के परिवार में भी शिक्षा को काफी महत्व मिला. कृति ने खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपने अकादमिक करियर को आगे बढ़ाया और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया.


ये भी पढ़ें: धनबाद की बेटी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, SDG से प्रेरणा लेकर बच्चों को दी नई राह

रक्षाबंधन के ऐड को लेकर क्यों हुई चर्चा?

रक्षाबंधन के मौके पर कृति सैनॉन से जुड़ा एक विज्ञापन (Ad) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना. दरअसल, इस ऐड में अभिनेत्री को भाई-बहन के रिश्ते और रक्षाबंधन के मौके से जुड़े संदेश के साथ दिखाया गया है. इस ऐड में महिलाओं के कपड़ों की च्वॉइस और उनकी आजादी का संदेश दिया गया. विज्ञापन की थीम और कृति के ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स फीडबैक आया है. कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद अभिनेत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

image.png
कृति सैनॉन ने रखी अपनी बात (PC-इंस्टाग्राम)

हालांकि, किसी विज्ञापन को लेकर हुई सोशल मीडिया प्रतिक्रिया कृति सैनॉन के पूरे करियर की पहचान नहीं है. वह पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल जर्नी के लिए भी चर्चा में रही हैं.

इंजीनियरिंग से बॉलीवुड तक, दिलचस्प है कृति सैनॉन का सफर

कृति सैनॉन की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहले पढ़ाई पर फोकस किया, दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने BTech किया. फिर धीरे-धीरे मॉडलिंग करियर से जुड़ी. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म हीरोपंती (Heropanti) थी. इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्में की हैं.

कृति सैनॉन Education से जुड़े FAQs


कृति सैनॉन ने दिल्ली के Delhi Public School, R.K. Puram से स्कूली पढ़ाई की है.

उन्होंने Electronics and Telecommunication Engineering में BTech की पढ़ाई की है.

उन्होंने नोएडा स्थित Jaypee Institute of Information Technology (JIIT) से BTech किया है.

हां, कृति सैनॉन ने Electronics and Telecommunication Engineering में BTech की डिग्री हासिल की है.

उनके पिता राहुल सैनॉन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

उनकी मां गीता सैनॉन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रही हैं.

कृति सैनॉन का जन्म नई दिल्ली में हुआ और उनकी परवरिश भी दिल्ली में हुई.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में आईं.

रक्षाबंधन के मौके पर कृति सैनॉन से जुड़ा एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा में आया. ऐड की थीम और उसे पेश करने के तरीके को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

ये भी पढ़ें: School Notice Ideas: रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस कैसे लिखें? जानें आसान फार्मेट, सैंपल और हॉलिडे की सूचना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कृति सैनॉन ने दिल्ली के Delhi Public School, R.K. Puram से स्कूली पढ़ाई की है.