हिंदी में कर सकते हैं AI की पढ़ाई, IIT Madras ने शुरू किया नया कोर्स

IIT Madras
IIT Madras New AI Course: IIT मद्रास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए हिंदी में मुफ्त AI कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. एडमिशन लेने से पहले देखें सारी डिटेल.
IIT Madras New AI Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) से अब हिंदी में AI की पढ़ाई कर सकते हैं. संस्थान ने एक ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हुए बताया कि IIT Madras आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए हिंदी में मुफ्त AI कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. खास बात यह है कि इनमें एडमिशन लेने के लिए पहले से कोडिंग या AI का कोई अनुभव होना जरूरी नहीं है.
किसके लिए हैं ये कोर्स?
इस कोर्स में छात्र, शिक्षक, रिसर्च स्कॉलर और वर्किंग प्रोफेशनल सभी आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या किसी भी अन्य सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स इसका फायदा ले सकते हैं.
हिंदी में उपलब्ध AI कोर्स
- AI फॉर एजुकेटर्स
- AI इन फिजिक्स
- AI इन केमिस्ट्री
- AI in अकाउंटिंग
- Cricket Analytics with AI
- AI/ML Using Python
ये सभी कोर्स हिंदी में उपलब्ध हैं और AI के प्रैक्टिकल यूज पर बेस्ड हैं.
कोडिंग का अनुभव जरूरी नहीं
IIT मद्रास के अनुसार इन कोर्स को शुरुआती लेवल के स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसलिए कोई खास डिग्री की जरूरत नहीं है. केवल बेसिक डिजिटल जानकारी वाले भी इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
क्या मिलेगा फायदा?
- AI की बुनियादी और प्रैक्टिकल समझ
- हिंदी में पढ़ाई की सुविधा
- उद्योग से जुड़े एक्सपर्ट द्वारा तैयार कंटेंट
- फ्यूचर के लिए जॉब्स पाने और स्किल अपग्रेड करने में मदद
ऑनलाइन और मुफ्त सीखने का अवसर क्या है SWAYAM Plus?
SWAYAM Plus भारत सरकार समर्थित ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां IIT और अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रोफेसर विभिन्न विषयों के कोर्स कराते हैं. IIT मद्रास की AI for All पहल का उद्देश्य लैंग्वेज बैरियर को कम करते हुए AI शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.
यह भी पढ़ें- JEECUP राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, एडमिशन लेने के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










