JEECUP राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, एडमिशन लेने के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

Updated:
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JEECUP Counselling 2026: JEECUP के जरिए UP के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन मिलता है. इसके दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉमेंट स्टेटस जारी कर दिया गया है. इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले कैंडिडेट

विज्ञापन

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने JEECUP Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. अलॉमेंट स्टेटस देखने के लिए JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.

कैसे चेक करें JEECUP सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

  • सबसे पहले JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • Round 2 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या (Application Number), पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें.
  • लॉगिन करते ही सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा फ्यूचर के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

JEECUP सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करें? 

एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्टेटस देख सकते हैं. आप फ्रीज और फ्लोट के बीच का ऑप्शन चुन सकते हैं. सीट पक्की करनी है तो 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक फीस जमा कर दें.

image.png

JEECUP काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?

सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए 11 से 14 जुलाई 2026 तक जिला हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा. निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है.

JEECUP के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

JEECUP एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड JEECUP सीट अलॉटमेंट लेटर कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट वैलिड फोटो ID (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए) जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो) आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, विशेषकर फीस में छूट के लिए) हाल ही के पासपोर्ट साइज फोटो (आमतौर पर 4 से 6) ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

JEECUP (संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश) राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी समेत विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-IIT से लेकर IIIT तक, जानें बिहार के बेस्ट BTech कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन



विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola