Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, BTech कंप्यूटर साइंस में 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Updated:
विज्ञापन
MANIT के स्टूडेंट्स की फोटो (Image: MANIT Gallery)

MANIT के स्टूडेंट्स की फोटो (Image: MANIT Gallery)

Best BTech College: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में नौकरी पाना लगभग हर छात्र का सपना होता है. मध्य प्रदेश का एक कॉलेज अपने छात्रों का प्लेसमेंट ऐसी ही टॉप कंपनियों में कराने के लिए मशहूर है. इस कॉलेज का नाम MANIT भोपाल है, जहां बीटेक कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट कैंपस प्लेसमेंट पैकेज 82 लाख का देखा गया है.

विज्ञापन

Best BTech College: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लेना जरूरी है. बेस्ट कॉलेज की जहां बात आती है तो सबसे ऊपर लोग IIT या IIM का ही नाम लेते हैं. लेकिन अपने दोस्त की बहन के लिए जब मैं एक अच्छा कॉलज तलाश रहा था तो मेरी नजर मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित MANIT की वेबसाइट पर गई. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप IITs और IIMs को टक्कर देने वाला है.

MANIT का पूरा नाम मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है. यह कॉलेज इंजीनियरिंग कोर्स के लिए मशहूर है. आइए MANIT भोपाल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से समझते हैं.

MANIT Best BTech College एडमिशन प्रोसेस

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक कोर्स में एडमिशन JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से होता है. इस कॉलेज में ग्रेजुएशन लेवल पर BTech, BArch और BPlan जैसे कोर्स हैं. वहीं, पीजी लेवल पर MTech, MPlan और MSc कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

MANIT Bhopal BTech प्लेसमेंट रिकॉर्ड

एमएएनआईटी भोपाल में बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट देखा गया है. इस ब्रांच के प्लेसमेंट ब्रोशर पर जब मेरी नजर पड़ी तो यह देखकर दंग रह गया कि हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 82 लाख रुपये का है. वहीं, जब ब्रोशर को स्लाइड करके नीचे आया तो देखा कि टॉप रिक्रूटर्स यानी प्लेसमेंट देने वाली कंपनियों के नाम दिए गए हैं. इसमें Google, Microsoft के साथ-साथ Amazon, Samsung और Oracle जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों के नाम भी हैं.

MANIT Bhopal में 92% स्टूडेंट्स को मिली जॉब

MANIT Bhopal में BTech CSE का प्लेसमेंट डिटेल्स
MANIT Bhopal में BTech CSE का प्लेसमेंट डिटेल्स

वापस से प्लेसमेंट स्टैटिस्टिक्स (MANIT Placement Statistics) पर क्लिक करता हूं तो दिखता है कि यहां BTech CSE ब्रांच में कुल स्टूडेट का संख्या 240 रही है, जिनमें से 221 को प्लेसमेंट मिला है. इनकी प्लेसमेंट के लिए 160 कंपनियों ने प्लेसमेंट राउंड में हिस्सा लिया है. लगभग 92% स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिल गई है.

ये भी पढ़ें: JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola