क्या आप भी झारखंड से इंजीनियरिंग करना चाहते है? ये है Top 5 सरकारी BTech कॉलेज

IIT ISM धनबाद का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Image: IIT ISM Dhanbad Website and Freepik)
Top 5 BTech College in Jharkhand: 12वीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है और नतीजे भी आ गए. साथ ही साथ जेईई मेंस का रिजल्ट जारी हो चुका हैं और अब काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी चल रही है. स्टुडेंट्स आगे की पढाई के लिए अलग-अलग कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रयास मे लगें हैं. अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी आगे की पढाई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है.
Top 5 BTech College in Jharkhand : झारखंड के लाखों स्टुडेंट्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उनका सपना होता हैं कि अपने ही राज्य के किसी सरकारी कॉलेज से ही इंजीनियरिंग करें. ऐसे में हम यहां टॉप 5 कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं. ये कॉलेज झारखंड में ही है और कम फीस के साथ अच्छे प्लेसमेंट देने के लिए भी जाने जाते हैं.
IIT ISM Dhanbad से करें बीटेक
सबसे पहले हम बात कर रहे हैं IIT Dhanbad की. किसी भी इंजीनियरिंग स्टुडेंट्स का सपना होता हैं कि उसका एडमिशन देश के टॉप IIT में हो जाए. देश के टॉप IITs में से एक IIT ISM Dhanbad भी है. यहां एडमिशन लेने के लिए आपको सबसे पहले JEE Mains पास करना होगा फिर JEE Advance में अच्छें रैंक लाने होंगे, तब JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन मिल सकता हैं.
IIT ISM Dhanbad Fee Structure PDF
आईआईटी आईएसएम धनबाद में BTech की अनुमानित फीस लगभग 3 लाख 75 हजार के करीब है. हालांकि हर साल फीस बदलती रहती है ऐसे में सटीक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in से ले सकते हैं.
NIT Jamshedpur में बीटेक कोर्स
IIT के बाद झारखंड के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की दूसरी चॉइस एनआईटी जमशेदपुर होती है. यहां इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains अच्छें मार्क्स से निकालना होगा. यहां BTech की सालाना फीस करीब 1 लाख 88 हजार रुपये हैं.
IIIT Ranchi
झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में एक नाम IIIT Ranchi का भी है. आईआईआईटी रांची में भी एडमिशन लेने के लिए अच्छें नंबर से JEE Mains निकालना होता है. खास बात ये है कि यहां JEE Mains स्कोर से ही BTech में एडमिशन होता है. यहां BTech की अनुमानित फीस लगभग 2.5 लाख से लेकर 3 लाख तक हैं. स्टुडेंट्स यदि मेस सुविधा लेना चाहे तो इसका चार्ज अलग से देना होता है.
BIT Sindri
BIT Sindri झारखंड में इंजीनियरिंग के लिए काफी फेमस इंस्टीट्यूट है. यहां भी एडमिशन JEE Mains के रिजल्ट के आधार पर ही होता हैं. यहां की फीस के बारें में बात की जाए तो ये झारखंड का सबसे किफायती संस्थान हैं. BTech की अनुमानित सालाना फीस 30 हजार हैं. हॉस्टल फीस 4200 रुपया प्रति माह है.
BIT Sindri BTech Fee Structure PDF
NIAMT Ranchi भी अच्छा ऑप्शन है
NIAMT यानी National Institute of Advance Manufacturing Technology जो राजधानी रांची में स्थित हैं, यह नाम भी इंजीनियरिंग के टॉप इंस्टीट्यूट में शामिल हैं. यहां एडमिशन JEE Mains के रिजल्ट के आधार पर ही होता हैं. यहां BTech की अनुमानित फीस लगभग 96 हजार रुपये सालाना है. हॉस्टल और मेस सुविधा की फीस इसमें शामिल नहीं हैं, ये अलग से देना होता है.
अब जो स्टुडेंट्स महंगे प्राइवेट कॉलेज की फीस अफोर्ड नहीं कर सकते हैं वो अपनी मेहनत से इन सरकारी कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. तो अगर आप भी झारखंड से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो आपको ये जानकारी कॉलेज चुनने में जरूर मदद करेगी.
ये भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, BTech कंप्यूटर साइंस में 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










