ePaper

Lauki Sandwich Recipe: अब बिना मुंह बनाए हर कोई खाएगा लौकी, सैंडविच की यह यूनिक रेसिपी बन जाएगी सभी की फेवरेट

Updated at : 04 Dec 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
lauki sandwich recipe

lauki sandwich recipe AI generated image

Lauki Sandwich Recipe: अगर आपको लौकी का स्वाद बोरिंग लगता है तो इस डिश को ट्राई करने के बाद आपकी सोच हमेशा के लिए बदल जाने वाली है. लौकी सैंडविच की सबसे खास बात है कि आप इसे सुबह के नाश्ते में, बच्चों को टिफिन में देने के लिए और शाम की चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Lauki Sandwich Recipe: आजकल हम ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. जब ऐसी ही टेस्टी और हेल्दी चीजों का नाम उठता है तो इसमें लौकी सैंडविच का नाम जरूर आता है. इस सिंपल सी डिश की खासियत है कि आप इसे सिर्फ सुबह के नाश्ते में ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देने के साथ ही शाम की चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं. इस सैंडविच में लौकी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन फिर भी इसका स्वाद बोरिंग नहीं बल्कि फ्लेवर्स से लोडेड लगता है. जब आप इसका पहला बाईट लेते हैं तो उसी समय आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है क्योंकि यह लगती ही इतनी गजब की है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक और सभी की फेवरेट बन जाने वाले सैंडविच को बनाने की आसान रेसिपी.

लौकी सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
  • एक या दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • आधा कप उबला हुआआलू मैश किया हुआ
  • एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • आधी छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
  • आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधी छोटी चम्मच गरम मसाला
  • एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • ब्रेड स्लाइस, सफेद या ब्राउन
  • टोस्ट करने के लिए बटर या घी

यह भी पढ़ें: Rice Uttapam Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम, नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन

लौकी सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

  • घर पर लौकी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके उसका हल्का पानी निचोड़ लें. इस बात का ख्याल रखें कि जरूरत से ज्यादा पानी न निकालें, वरना मिश्रण सूखा हो जाएगा. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर लाइट गोल्डन होने तक भूनें.
  • इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. और फिर मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. इसे 5 से 6 मिनट तक पकाएं ताकि लौकी का कच्चापन खत्म हो जाए. जब मिश्रण थोड़ा सूखा और गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और अब इसमें उबला आलू, पनीर और हरा धनिया मिलाएं. ऐसा करने से आपकी स्टफिंग पूरी तरह से तैयार हो जाती है.
  • अब दो ब्रेड स्लाइस लें और एक पर तैयार लौकी का मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा और पनीर छिड़क सकते हैं. इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस को ऊपर से रखकर सैंडविच बना लें.
  • अब तवे या सैंडविच मेकर पर थोड़ा बटर लगाएं और सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक टोस्ट करें. अगर आप ग्रिलर का इस्तेमाल करते हैं तो सैंडविच और भी क्रिस्पी और टेस्टी बनेगा.
  • तैयार लौकी सैंडविच को आप टोमैटो केचप, मिंट चटनी या मयोनीज के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Wrap Momo: मैदा-सूजी आउट, पत्ता गोभी इन! सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें लो कैलरी वाली हेल्दी और चटपटे मोमो

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola