साड़ी वही रहेगी, लेकिन लुक लगेगा एकदम नया, हरतालिका तीज पर ट्राई करें ये स्टाइलिंग ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन

PC: तैयार महिला की फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hartalika Teej Saree Look 2026: हरतालिका तीज पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग? जानें साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स. साथ ही जानिए ब्लाउज डिजाइन, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और परफेक्ट हेयरस्टाइल आइडियाज.

विज्ञापन

Hartalika Teej Saree Look 2026: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच सजने-संवरने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन पूजा के साथ-साथ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक का भी खास क्रेज रहता है. अगर आप भी इस बार हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो थोड़े से स्टाइलिंग ट्विस्ट के साथ अपने लुक को और खास बना सकती हैं. सही रंग, ब्लाउज, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को खूबसूरत बना सकते हैं. 

विज्ञापन

लाल साड़ी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

हरतालिका तीज के लिए लाल रंग की साड़ी हमेशा से पसंदीदा रही है. आप बनारसी, सिल्क या जॉर्जेट की लाल साड़ी (Hartalika Teej Saree Look 2026) चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज लुक को और निखार देगा. अगर साड़ी प्लेन है, तो हैवी झुमके और चूड़ियों के साथ इसे स्टाइल करें. माथे पर छोटी सी बिंदी और सिंपल मेकअप आपके लुक को पूरा कर देगा. 

हरी साड़ी से मिलेगा फ्रेश ट्रेडिशनल लुक

तीज के मौके पर हरे रंग की साड़ी भी काफी खूबसूरत लगती है. ग्रीन सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं. लाल, गुलाबी या गोल्डन रंग का ब्लाउज हरे रंग की साड़ी के साथ अच्छा लगेगा. इसके साथ कांच की चूड़ियां और छोटे झुमके पहनें. 

PC:AI Generated
PC:AI Generated

पिंक साड़ी में लगाएं थोड़ा ग्लैम टच (Hartalika Teej Saree Look)

अगर आप इस बार कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो पिंक साड़ी चुन सकती हैं. पेस्टल पिंक, रानी पिंक या फ्यूशिया जैसे शेड्स तीज के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इसके साथ स्लीवलेस या एल्बो स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

ज्वेलरी में चुनें ट्रेडिशनल डिजाइन

तीज के लुक में ज्वेलरी की भी खास भूमिका होती है. आप चाहें तो गोल्ड टोन की झुमकी, चोकर, मांगटीका और चूड़ियां पहन सकती हैं. अगर साड़ी हैवी है, तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने से बचें. एक हैवी नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स ही काफी रहेंगे. वहीं प्लेन साड़ी के साथ थोड़ी हैवी ज्वेलरी लुक को शानदार बना सकती है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

हेयरस्टाइल को रखें सिंपल

साड़ी के साथ बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगाने का आइडिया (Hartalika Teej Saree Look 2026) कभी पुराना नहीं होता. अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो हल्की वेव्स के साथ उन्हें स्टाइल कर सकती हैं. लो बन या साइड ब्रेड भी तीज के ट्रेडिशनल लुक के साथ काफी अच्छी लगेगी. 

यह भी पढ़ें: तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola