Video: रेल ट्रैक पार कर रहे थे हाथी, अचानक आ गई ट्रेन, देखें वीडियो

हाथी ट्रेन की चपेट में आया. (Photo: X)
Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की जान चली गई. इसका वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.
Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मोराघाट रेंज के रेंजर चंदन भट्टाचार्य ने बताया कि क्षेत्र में पांच हाथियों के होने की सूचना मिली थी. इनमें से दो हाथी रेल ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गए. एक हाथी के मालगाड़ी से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. इस हादसे का वीडियो सामने आया है.
#WATCH | Jalpaiguri (West Bengal): One elephant killed, another injured after being hit by a train. pic.twitter.com/0DLDvJROeg
— ANI (@ANI) November 30, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी जमीन पर पड़े हुए हैं जबकि लोगों की भी उसे चारो ओर से घेरकर खड़ी है. वीडियो के अंत में नजर आ रहा है कि एक ट्रेन ट्रैक से गुजर रही है.
#WATCH | Jalpaiguri (West Bengal): Moraghat Range Ranger Chandan Bhattacharya says, "… We received information about five elephants, out of which two met with an accident here. One elephant died after colliding with a goods train…" https://t.co/3Cvys6Ag44 pic.twitter.com/qHvn3ej4QE
— ANI (@ANI) November 30, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










