22 राज्यों में अप्रैल से शुरू हो सकता है SIR, चुनाव आयोग ने कहा- तैयार रहें

Updated:
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, फोटो पीटीआई

Election Commission SIR: झारखंड सहित देश के 22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने की संभावना है. चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Election Commission SIR: निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किये जाने के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश

भारत के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

इन 22 राज्यों में होगा एसआईआर

एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) इसके दायरे में आ जाएंगे. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में एसआईआर होना है.

बिहार में एसआईआर समाप्त, नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में जारी

बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभी जारी है. असम में एसआईआर के बजाय विशेष पुनरीक्षण 10 फरवरी को पूरा हो गया था.

ये भी पढ़ें: CAA एक्ट के खिलाफ 200 से अधिक याचिकाएं, 5 मई से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola