Video : ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग- SC/ST कानून के तहत जल्द दर्ज हो FIR

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी (Photo: X)

राहुल गांधी ने देश में संविधान और बीजेपी-आरएसएस की विचारधाराओं के बीच चल रही लड़ाई का जिक्र किया. उन्होंने स्कूलों में दलित बच्चों से झाड़ू-पोछा करवाने जैसे भेदभाव के मुद्दों को उठाया और भविष्य पर इसके असर पर चिंता जताई.

विज्ञापन

Video : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए. राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में हो रही राजनीति को इसी नजरिए से समझा जा सकता है. उन्होंने दलितों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद दलितों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा गैरकानूनी है, फिर भी आज कई स्कूलों में दलित बच्चों से झाड़ू-पोछा करवाया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि ऐसे माहौल में उन बच्चों के भविष्य और सोच पर क्या असर पड़ेगा.


बीजेपी के नए संगठनात्मक ढांचे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का नया संगठन हो या पुराना, उनके लिए दोनों एक जैसे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदारी दे सकती है. इससे कांग्रेस की लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है. राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस की मुख्य लड़ाई संविधान को बचाने के लिए है. इसलिए बीजेपी अपने संगठन में जो बदलाव करना चाहे, कर सकती है.

दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है. चाय की दुकानों पर उनके साथ भेदभाव किया जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि बारात में घोड़े पर चढ़ने जैसे मामलों को लेकर भी दलितों को कथित तौर पर मारा-पीटा और धमकाया जाता है.

अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो सोचिए कि स्कूल में चार साल के बच्चे के साथ क्या हो सकता है. -राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के हिंदू होने पर अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल, बोले- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाएं

‘शुद्धिकरण’ विवाद पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छुआछूत संविधान के तहत प्रतिबंधित है और अपराध है, लेकिन बीजेपी-आरएसएस के लोग इसे मानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री मामले में जल्द कार्रवाई का आदेश दें और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत FIR दर्ज हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग की जा रही है.


ये भी पढ़ें: हल्द्वानी के शुद्धिकरण पर राज्यसभा में फूटा खरगे का गुस्सा, नड्डा बोले- कराएंगे जांच

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ की घटना बीजेपी-आरएसएस के लोगों की उस सोच को दिखाती है जो नहीं चाहते कि दलित आगे बढ़ें और सफल हों.-राहुल गांधी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola