Kal Ka Mausam: 30 और 31 अगस्त को ओडिशा-बंगाल में आफत की बारिश, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भी अलर्ट
आसमान में छाए काले बादल, फोटो- एएनआई
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में 30 और 31 अगस्त को बारिश की संभावना है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है. मौसम विभाग ने बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी अलर्ट जारी किया है.
Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में देखने को मिल सकता है.
आपके शहर में
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी भारत में बारिश तेज होने की संभावना है. कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश का भी अनुमान है. कई राज्यों में आंधी, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर
IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 48 घंटों में और मजबूत होने की संभावना है. यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है. इसी के असर से पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.
30 अगस्त को ओडिशा में बहुत ज्यादा भारी बारिश
ओडिशा में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जगह बारिश होने की संभावना है. 30 अगस्त को कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
इस दौरान राज्य में आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. कुछ जगह झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
पश्चिम बंगाल में भी बढ़ेगा बारिश का जोर
गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 30 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. 31 अगस्त और 1 सितंबर के दौरान भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है. 29 से 31 अगस्त के बीच आंधी और तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है.
31 अगस्त से 3 सितंबर तक बिहार-झारखंड में बारिश
झारखंड में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है. 31 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 1 और 2 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच राज्य में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. बिहार में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश की संभावना है. कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का खतरा
उत्तराखंड में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बड़े इलाके में बारिश का अनुमान है. 30 अगस्त को कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी बरसेंगे बादल
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 29 और 30 अगस्त को कुछ जगह बारिश हो सकती है. 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश बढ़ सकती है. इस दौरान कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट
पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 2 और 3 सितंबर को भी कुछ जगह बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. दोनों राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 30 अगस्त को कुछ जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन राज्यों में 2 सितंबर तक आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.
Also Read: Weekly Weather Alert: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पूरे सप्ताह इन राज्यों में नहीं थमेगी बरसात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए