गढ़वा: माड़ पसाने के दौरान हादसा, 9 माह की मासूम बच्ची झुलसी

Updated:
विज्ञापन
garhwa accident news

डॉक्टर इलाज करते हुए सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के महुडर गांव में चावल पकाने के बाद माड़ (पसावन) निकालने के दौरान 9 महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. परिजन उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुडर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां चावल बनाने के बाद माड़ (पसावन) पसाने के दौरान एक 9 महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. घायल बच्ची की पहचान महुडर गांव निवासी विनय कुमार भुइया की बेटी रिया कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है.

खाना बनाते समय हुआ हादसा 

​घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में दोपहर का खाना बन रहा था. चूल्हे से चावल उतारकर जैसे ही बर्तन से गर्म माड़ अलग किया जा रहा था, तभी वहां खेल रही 9 माह की रिया कुमारी अचानक पहुंच गई. परिजनों का ध्यान थोड़ा सा भटकते ही मासूम बच्ची ने खौलते हुए गर्म माड़ में अपना हाथ डाल दिया. माड़ ज्यादा गर्म होने के कारण बच्ची का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया. बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत संभाला.​ परिजनों ने कहा कि चावल पकने के बाद माड़ पसाया जा रहा था, इसी क्रम में रिया ने अचानक खौलते माड़ में हाथ डाल दिया हम लोग तुरंत उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे. 

डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी 

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल अवस्था में बच्ची को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का हाथ झुलस गया है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है और वह खतरे से बाहर है. डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची का इलाज जारी है. 

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola