लंबित कांडों के निष्पादन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के निष्पादन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के जल्द निपटारे, सुरक्षा व्यवस्था और नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

गढ़वा. पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की शुरुआत में एसपी ने जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को मुहर्रम पर्व शांत व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर बधाई दी. बैठक में एसपी ने जेएसएससी ने आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सभी निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये. इसके साथ ही उन्होंने संपत्ति मूलक पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द निष्पादन करने, जेल से छूटे अपराधियों पर निगरानी रखने, मिसिंग पर्सन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने, मालखाना प्रदर्श व एनडीपीएस वस्तुओं को नष्ट करने तथा सीमावर्ती थानों से तालमेल बिठाकर पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

एसपी ने थानों व शैक्षणिक संस्थानों में नशाखोरी, बाल-विवाह, डायन बिसाही व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा. वाहन चेकिंग व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के मामलों का समय सीमा के अंदर निष्पादन करने, नक्सल कांडों के त्वरित निपटारे, पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन में तेजी लाने तथा ई-साक्ष्य (ई- साक्ष्य) पोर्टल पर कांडों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये गये.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola