गढ़वा: मंत्री-नेताओं के कार्यक्रम वाला रास्ता; फिर भी सालों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी, रंका की छात्राओं ने उठाई आवाज
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी | Prabhat Khabar Network
रंका प्लस टू उच्च विद्यालय के पास सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी से छात्र परेशान हैं. प्रशासन से सफाई की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है.
नन्द कुमार की रिपोर्ट
रंका (गढ़वा). रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर चौधरी मोहल्ले के पास नाली का गंदा पानी बहने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. नाली का पानी जमा होने के बाद सड़क पर बहता रहता है, जिससे इस रास्ते से पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है. छात्राओं ने बताया कि उन्हें रोज पैदल विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है. सड़क से चार और दोपहिया वाहन गुजरने पर नाली का गंदा पानी उछलकर उनके स्कूल ड्रेस पर पड़ जाता है. इसके अलावा सड़क पर जमा गंदे पानी से लगातार दुर्गंध भी आती है.
आवेदन देने के बाद भी कोई पहल नहीं
छात्राओं के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए बीडीओ को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. उनका कहना है कि चौधरी मोहल्ला और गढ़देवी मोहल्ला क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी एक जगह जमा होकर कई वर्षों से सड़क पर बह रहा है. स्थानीय लोगों और छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान नहीं गया है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा: वंशीधर नगर में गो-तस्करी का भंडाफोड़, जंगल के रास्ते वधशाला ले जा रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
इसी रास्ते से गुजरते है कई पदाधिकारी
छात्राओं ने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में समय-समय पर मंत्री और बड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी रास्ते से कई पदाधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ. छात्राओं ने जिला उपायुक्त से मामले में तत्काल पहल करते हुए नाली की सफाई कराने और सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए