गढ़वा: वंशीधर नगर में गो-तस्करी का भंडाफोड़, जंगल के रास्ते वधशाला ले जा रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
गोवंशीय पशुओं को वधशाला ले जाने के आरोप में चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के श्री वंशीधर नगर में गोवंशीय पशुओं को वधशाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा. श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव के जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को चोरी-छिपे वधशाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पशुओं को मारपीट कर अवैध तरीके से ले जा रहे थे. कार्रवाई थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई.
नगर ऊंटारी थाना में प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 186/2026, दिनांक 10 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, झारखंड गोवंशीय पशु वध अधिनियम की धारा 12 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पशुओं को अवैध तरीके से ले जाते हुए पकड़ा
गिरफ्तार आरोपियों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अनवर खान (37), शमशेर खान (21), कोइंदी गांव निवासी फजल हुसैन (35) और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी अली हुसैन (35) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को पशुओं को अवैध तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
चारों आरोपी न्यायालय में पेश
कार्रवाई के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए