गढ़वा: झामुमो ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

अब्दुल हमीद का बलिदान देशभक्ति की मिसाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया. नेताओं ने उनके बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया.

विज्ञापन

गढ़वा. झामुमो जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मंझिआंव मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण की मिसाल है. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अब्दुल हमीद ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा. वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के पैटन टैंकों को नष्ट किया था. देश की रक्षा करते हुए वह शहीद हो गये. उनका बलिदान पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, मझिआंव में BTM-ATM से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, सेवा से हटाने की चेतावनी

वीर अब्दुल हमीद अमर रहें के लगे नारे

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला सचिव दीपमाला, जिला उपाध्यक्ष संजय कसकर, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद खान, संतोष केसरी, आशीष अग्रवाल, वसीम खान, वार्ड पार्षद राजा सिंह, रामजी राम, रंथा नायक, मिन्हाज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर अब्दुल हमीद अमर रहें के नारे लगाये और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola