जिले में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा | Prabhat Khabar Network

उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा | Prabhat Khabar Network

गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 8.62 लाख प्रपत्रों का वितरण पूरा हुआ। 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दे रहे हैं. जिले में 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूरी की जायेंगी. इसके बाद पांच अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा. अभियान के तहत जिले के सभी बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया है. अब तक 5,55,677 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 644 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 5,55,030 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया जा चुका है. विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी जारी है. जिले में अब तक एएसडीडीएफ के 2,282, डीएसइ (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्रीज) के 1,007 और अनकलेक्टेबल फॉर्म्स के 4,666 मामले चिह्नित किये गयें हैं. इन सभी का निष्पादन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है. 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 4,26,661 मतदाताओं के सभी प्रपत्रों का वितरण पूरा हो चुका है. यहां 2,55,011 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 392 का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,54,616 प्रपत्रों का सत्यापन किया जा चुका है. वहीं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,35,431 मतदाताओं के सभी प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. यहां 3,00,666 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 439 का ऑनलाइन सबमिशन और 3,00,414 प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है.

सभी पदाधिकारी लगातार कर रहे क्षेत्र का निरीक्षण अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सुपरवाइजर लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करायें और अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करायें. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही आगामी चुनावों के लिए एक पारदर्शी, शुद्ध और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola