बदलाव की छटपटाहट महसूस कर रही क्षेत्र की जनताः गिरिनाथ

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने गढ़वा की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। जनता के मूड और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

विज्ञापन

पूर्व मंत्री व गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने जिले की राजनीतिक सरगर्मी को अचानक बढ़ा दिया है. गिरिनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि रुख हवाओं का बदल रहा है, जनता का हर एक इशारा मंजूर है. उन्होंने कहा कि गढ़वा परिवार के हजारों साथियों की प्रतिक्रियाओं को उन्होंने बेहद गहरायी से देखा है. गढ़वा की माटी से उनका रिश्ता केवल चुनाव का नहीं, बल्कि पीढ़ियों का है. जब क्षेत्र की जनता बदलाव की छटपटाहट महसूस कर रही हो, तो ऐसे में उनका मौन रहना मुमकिन नहीं है. देश को एकजुट करने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले हाथों को मजबूत करना तथा जनभावनाओं का आदर करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है. गिरिनाथ सिंह ने लिखा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि जनता के हकों को दबाकर वे हमेशा राज करेंगे, उन्हें बहुत जल्द गढ़वा की जनता अपनी ताकत का एहसास करायेगी. उनके इस पोस्ट के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में नये समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola