सीआरपीएफ जवानों ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

सीआरपीएफ 172 बटालियन की ओर से रविवार को श्री बंशीधर मंदिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीबंशीधर मंदिर परिसर में सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया. इसमें जवानों, विधायक और स्थानीय लोगों ने मिलकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली.

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर. सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन की ओर से रविवार को श्री बंशीधर मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. अभियान में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित जवानों और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की.

विज्ञापन

इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.अभियान के दौरान शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने जवानों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. सभी ने स्वयं गंदगी नहीं करने, दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने और प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया. विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है.

नियमित सफाई और जागरूकता से ही स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है.मौके पर उप कमांडेंट जी. मधु, सत्येंद्र पांडेय, डॉ संतोष कुमार, राहुल राज आनंद, शिक्षक खुशदिल सिंह, समाजसेवी भोलू मधुकर, सफाई कर्मी संवेदक आशीष कुमार सहित सीआरपीएफ जवान और अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola