गढ़वा में एंटी क्राइम चेकिंग तेज, होटलों में ठहरने वाले गेस्ट का होगा सत्यापन
गढ़वा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अब होटलों और रेस्टोरेंट में ठहरे मेहमानों के पहचान पत्रों का सत्यापन कर रही है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके.
गढ़वा. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर वाहनों व संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है.
इसी क्रम में नगर ऊंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट की जांच की गयी. पुलिस टीम ने होटलों में ठहरे आगंतुकों का विवरण और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया. संचालकों को आगंतुकों की पूरी जानकारी दर्ज करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया.
गढ़वा पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था मजबूत बनाए रखना है. सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी जारी रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए