गढ़वा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, हेलीपैड पर मिला गॉड ऑफ ऑनर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गढ़वा के दौरे पर पहुंचे. विश्वविद्यालय परिसर में उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने पौधारोपण भी किया.

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार को हेलीकॉप्टर से गढ़वा पहुंचे. बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बनाये गये अस्थायी हेलीपैड पर राज्यपाल का हेलीकॉप्टर उतरा.

विज्ञापन

यहां पहुंचने पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. इसके बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पौधारोपण किया. इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय रहे. हेलीपैड से विश्वविद्यालय परिसर तक आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे. उनके आगमन से परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola