Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

Updated:
विज्ञापन

मौन रैली के बाद उपायुक्त ऋतुराज को ज्ञापन सौंपते जैन समाज के लोग.

Ramgarh: रामगढ़ में आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला. समाज के लोगों ने मौन रैली निकालकर विरोध जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: दो आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में हुई समाधि के विरोध में सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज रामगढ़ द्वारा विशाल मौन रैली निकाली गयी. रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया. सभी लोगों ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक मौन प्रदर्शन किया. जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि 20 मई को कार की टक्कर से दो आर्यिका माताओं की समाधि हो गयी थी. उन्होंने घटना में षड्यंत्र की आशंका जताते हुए कहा कि दिगंबर जैन संतों पर बढ़ती घटनाओं को लेकर समाज में चिंता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर देशभर में आंदोलन चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसआईटी जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग

जैन समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन एवं जैन संतों की सुरक्षा हेतु संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की है. मौन रैली के बाद जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. प्रशासन की ओर से जैन संतों के आगमन एवं विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. जैन समाज ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो देशव्यापी स्तर पर और उग्र आंदोलन किया जायेगा. उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने दी.

ये भी पढ़ें…

बीएफसीएल की सीइआर पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची रोशनी

सिग्नलिंग केबल चोरी करते तीन गिरफ्तार, 20 मीटर रेलवे केबल बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola