रामगढ़ में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 70 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी ले उड़े चोर
ज्वेलरी शॉप मेें उपस्थित लोग : प्रभात खबर
रामगढ़ जिले के मुर्रामकला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रामगढ़ : रामगढ़ जिले क्षेत्र के मुर्रामकला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकद चोरी कर ली. मामले में सजय कुमार वर्मा के आवेदन पर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
आवेदन में बताया गया है कि 24 अगस्त को वह परिवार के साथ घाघरा, बोकारो स्थित रिश्तेदार के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गये थे. 26 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे को छोड़ कर अन्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा मिला.
आलमारी से 70 ग्राम सोना और दो किलो चांदी गायब
अंदर जांच करने पर आलमारी से करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के पुराने और नये आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद गायब मिले.
बेटी के पर्स से दो हजार रुपये, बक्से से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, छह हजार रुपये नकद, साड़ी व अन्य कपड़े भी चोरी हो गये.
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला शुरू, विद्यार्थियों को शैक्षिक परीक्षण की दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए