रामगढ़ में टोटो चालक शिव भुईयां ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, सड़क पर मिले 35 हजार रुपये लौटाये
सड़क पर मिले पैसे को लौटाते हुए टोटो ड्राइवर व अन्य की फोटो : प्रभात खबर
रामगढ़ में एक टोटो चालक ने अपनी ईमानदारी से सभी का दिल जीत लिया. सड़क पर गिरे 35 हजार रुपये पाकर भी उसने मालिक की तलाश की और सही सलामत लौटा दिए. यह घटना समाज के लिए प्रेरणादायक है.
रामगढ़ : जिले के एक टोटो चालक शिव भुईयां ने सड़क पर गिरे 35 हजार रुपये लौटा कर ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की. मंगलवार को पतरातू के गेगदा निवासी प्रदीप गोप बैंक से रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहे थे. इसी दौरान उनके रुपये सड़क पर गिर गये.
आपके शहर में
प्रदीप ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के निर्देश पर SI पंकज किशोर सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला. फुटेज के आधार पर टोटो चालक की पहचान के लिए वीडियो रामगढ़ टैक्सी मेंस यूनियन के अध्यक्ष अमित सिन्हा को दिया गया.
यूनियन की पहल पर सामने आया टोटो चालक
यूनियन की पहल पर विकास नगर निवासी शिव भुईयां अपने एजेंट आदिल के साथ कार्यालय पहुंचे और सड़क पर मिले 35 हजार रुपये लौटाने की जानकारी दी.
समाज के लिए सीख
सूचना पर प्रदीप गोप भी पहुंचे, जहां शिव ने पूरी राशि उन्हें सौंप दी. अमित सिन्हा ने शिव की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सीख बताया.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला शुरू, विद्यार्थियों को शैक्षिक परीक्षण की दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए