न डॉक्टर की फीस, न दवाइयों का खर्च... पतरातू में लोगों को मिली ये बड़ी राहत
मरीजों की जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
पतरातू में पीवीयूएनएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाइयां दी गईं.
पतरातू. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सहयोग से पीवीयूएनएल द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया .शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.
आपके शहर में
शिविर में चिकित्सक डॉ शिवा यादव ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य जरूरी जांच की गयी तथा सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया. चिकित्सकीय परामर्श के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी.
शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं. मौके पर फार्मासिस्ट गौतम कुमार महतो, एएनएम खुशबू कुमारी एवं तरुण कुमार तुरी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए