पुरानी समिति को किया गया भंग, लेकिन फिर उसी को मिली दोबारा जिम्मेदारी... जानें पूरा मामला
बैठक को संबोधित करते यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो | Prabhat Khabar Network
राजेंद्र नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति की बैठक में पुरानी समिति पर फिर से भरोसा जताया गया. अनिल महतो सचिव और अनिल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए.
घाटोटांड़. राजेंद्र नगर स्थित श्रीश्री दुर्गा एवं काली पूजा मंडप में श्रीश्री दुर्गा एवं काली पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी बैठक में विगत वर्ष के पूजा आयोजन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया , जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया हालांकि, सदस्यों ने पुरानी समिति पर ही पुनः विश्वास जताते हुए उसी समिति को बरकरार रखा.
आपके शहर में
इसमें अनिल महतो को सचिव तथा अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. स्वागत भाषण बबन झा ने दिया.अध्यक्षता मुख्य अतिथि टाटा स्टील के चीफ क्वायरी एसईबी संजय डे ने की.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आरसीएमयू के रीजनल अध्यक्ष सह वेस्ट बोकारो शाखा अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र कुमार सिंह, क्वायरी एसईबी के हेड मेंटेनेंस सुधांशु राय, सीनियर मैनेजर सेफ्टी प्रेम प्रकाश सिंह, मैनेजर एचआरबीपी अरुनीमा शी, आरसीएमयू उपाध्यक्ष सपन सेन, सह-सचिव विशाल राणा, उपाध्यक्ष सोनू आनंद, उपाध्यक्ष ललन सिंह, सह-सचिव राम दयाल यादव, कोषाध्यक्ष दीपक गंझू, उपाध्यक्ष सहदेव किस्कू, सह-सचिव महबूब, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, मो. इरशाद सहित त्रिलोकी यादव, विनय सिंह, गुलाम मूर्तजा, विकास बरुवा, अशोक महतो, नवल. सूर्यकांत प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, अभय सिंह, उपेंद्र कुमार, बिनोद सिंह, मनीष, अमरजीत, सरोज सिंह, अरविंद सिंह, बीरबल साव, अनुज एवं शिंदेश्वर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए