सहकर्मियों ने उपहार देकर दी विदाई, रामसेवक साव के कार्य और व्यवहार की हुई खूब सराहना

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित सहकर्मी | Prabhat Khabar Network

पतरातू के पीटीपीएस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में यूडीसी क्लर्क रामसेवक साव के सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों ने उन्हें भावुक विदाई दी. उनके कार्यकाल को याद किया गया.

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस जनता नगर स्थित सीसीएल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार को यूडीसी क्लर्क रामसेवक साव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें उपहार भेंट कर एवं मुंह मीठा कराते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी. इस दौरान सहकर्मियों ने रामसेवक साव के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों, व्यवहार और सरल व्यक्तित्व की जमकर सराहना की.सहकर्मियों ने कहा कि अपने कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और सभी के साथ मधुर व्यवहार को हमेशा याद किया जायेगा.

बताया गया कि रामसेवक साव वर्ष 2017 से जनता नगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पदस्थापित थे.इससे पूर्व वे सयालकोल परियोजना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.लंबे सेवाकाल के बाद उनकी सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों में भावुकता का माहौल रहा.मौके पर राजकिशोर ठाकुर, रोशन गाड़ी, जागेश्वर गोप, अनीश कुमार, ऋषि कुमार, रोशन मिश्रा, गणपत मुंडा समेत अन्य सहकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola