रात में घर के आंगन तक पहुंचा जंगली जानवर, मवेशी को मारकर खा गया अंदरूनी अंग
सांकेतिक फोटो AI Generated Image
झारखंड के गोला में जंगली जानवर के हमले से एक मवेशी की मौत हो गई. जानवर ने मवेशी का पेट चीरकर अंदरूनी अंग खा लिए, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है.
गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के चोकाद पंचायत अंतर्गत चोपादारु जामुनिया टोला में मंगलवार की रात एक जंगली जानवर के हमले से एक मवेशी की मौत हो गयी. घटना के बाद जंगल से सटे इलाके में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है. पीड़ित किसान लालमिहन सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे उनका मवेशी घर के आंगन में बंधा हुआ था. इसी दौरान जंगल की ओर से आये एक जंगली जानवर ने मवेशी पर अचानक हमला कर दिया.
आपके शहर में
हमला इतना अचानक और तेज था कि मवेशी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद जानवर ने मवेशी के पेट को चीरकर उसके अंदरूनी अंगों को खा लिया. किसान के अनुसार घटना के समय उन्हें मवेशी के दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन रात का समय होने और जंगली जानवर के डर से वे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके.
सुबह जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो मवेशी मृत अवस्था में पड़ा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल से सटे होने के कारण संभवत कोई जंगली जानवर मवेशी को मार कर खाया होगा. हालांकि वह कौन जानवर है, इसका पता नहीं चल पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए