रामगढ़ में 5 सितंबर को क्या होने वाला है? युवक-युवतियों के लिए होगा खास वैवाहिक सम्मेलन
बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारी व सदस्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में बाबा गणिनाथ जी की 59वीं जयंती और वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर मध्यदेशीय वैश्य समिति ने बैठक की. कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल शामिल होंगे.
रामगढ़. मध्यदेशीय वैश्य समिति रामगढ़ की कार्यकारिणी समिति की बैठक गणिनाथ धर्मशाला परिसर में हुई. बैठक में आगामी पांच सितंबर को गणिनाथ धर्मशाला में आयोजित होने वाले बाबा गणिनाथ जी के 59वें जयंती समारोह सह वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
आपके शहर में
समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी व युवा समाजसेवी पीयूष चौधरी उपस्थित रहेंगे. समारोह के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने समाज के सभी अभिभावकों से अपने विवाह योग्य बेटे-बेटियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और इस सामाजिक पहल का लाभ उठाने की अपील की. समिति के सचिव नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि समारोह में बाबा गणिनाथ जी की पूजा-अर्चना, हवन, प्रसाद वितरण एवं समाज के लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी.
बैठक में पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता एलटी, नंद किशोर गुप्ता, मनोहर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित कुमार, विक्रांत गुप्ता, अनुराग मधेशिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए