पुरानी समिति को किया गया भंग, लेकिन फिर उसी को मिली दोबारा जिम्मेदारी... जानें पूरा मामला
घर के बाहर खड़े प्रमिला | Prabhat Khabar Network
दुलमी प्रखंड के सोसो गांव में एक गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दर-दर भटक रहा है. राशन कार्ड न होने से परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
दुलमी से वासुदेव मुंडा की रिपोर्ट
आपके शहर में
दुलमी. दुलमी प्रखंड के सोसो गांव स्थित नायक टोला निवासी प्रमिला देवी और उनके पति डालचंद नायक गरीबी में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं. प्रमिला देवी ने बताया कि लंबे समय तक वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे, जिससे परिवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने बताया कि गरीबी के कारण वे अपना घर नहीं बना पा रहे थे और करीब तीन-चार वर्षों तक दूसरे के घर में रहना पड़ा.
उस समय उनके पास कोई भी सरकारी कार्ड नहीं था, जिसके कारण किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा था. प्रमिला देवी ने बताया कि जॉब कार्ड बनवाने के लिए कई बार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े. जॉब कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी मजदूरी का काम भी नहीं मिल पाता था. बाद में जॉब कार्ड बनने के बाद उन्हें काम मिलने लगा और उसी के आधार पर आवास योजना का लाभ भी मिला.
अब वे अपने बनाए आवास में रह रहे हैं. इसके बावजूद परिवार आज भी राशन कार्ड से वंचित है. प्रमिला देवी का कहना है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन और कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कार्ड नहीं बना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द राशन कार्ड जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें चावल और गेहूं जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें. इस संबंध में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार बढ़न नायक ने भी कहा कि गरीब परिवारों का राशन कार्ड बनना जरूरी है, इससे उन्हें खाद्यान्न का लाभ मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए