पतरातू में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मरीजों को मिली दवाइयां

Updated:
विज्ञापन

मरीजों की जांच करते चिकित्सक : Prabhat Khabar

पतरातू में पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं. जानें शिविर की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

रामगढ़ : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सहयोग से पीवीयूएनएल द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर और शुगर समेत हुई जरूरी जांच

शिविर में चिकित्सक डॉ शिवा यादव ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य जरूरी जांच की गई तथा सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया.

मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं आवश्यक दवाइयां

चिकित्सकीय परामर्श के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं. शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं.

मौके पर फार्मासिस्ट गौतम कुमार महतो, एएनएम खुशबू कुमारी एवं तरुण कुमार तुरी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: JLKM नेता पनेश्वर कुमार महतो लापता, रात 10 बजे से नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola