रामगढ़ में स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, मोबाइल और चाबी सहकर्मी को सौंपकर निकले

Updated:
विज्ञापन

लापता देवेंद्र शर्मा की तसवीर : Prabhat Khabar

मांडू के उच्च विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा एक सितंबर से लापता हैं. परिजनों ने मांडू थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिला स्थित राज संपोषित उच्च विद्यालय मांडू के शिक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा 1 सितंबर से रहस्यमय ढंग से लापता हैं. उनके घर नहीं लौटने से पत्नी और अन्य परिजन चिंतित हैं. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र कुमार शर्मा 1 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे. विद्यालय पहुंचने के बाद करीब 9 बजे उन्होंने अपना मोबाइल फोन और चाबी विद्यालय के ही शिक्षक विमलेश कुमार यादव को सौंपा और कहीं चले गये. काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी खोजबीन शुरू की. विद्यालय प्रबंधन ने मांडू थाना को भी मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: गर्भाशय की दीवार बनी चुनौती, कोडरमा में दूरबीन से सर्जरी कर डॉक्टर अलंकृता ने किया सफल इलाज

मानदेय को लेकर हुई थी नोकझोंक

इधर, शिक्षक की पत्नी सुजाता दीक्षित ने बताया कि 31 अगस्त की रात दोनों के बीच पिछले दो-तीन माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर नोकझोंक हुई थी. इसके बाद 1 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे उनके पति विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे. सुबह करीब 10 बजे विद्यालय के शिक्षकों से उन्हें जानकारी मिली कि देवेंद्र कुमार शर्मा विद्यालय से कहीं चले गये हैं और वापस नहीं लौटे हैं. परिजनों ने 1 सितंबर को दिनभर उनकी तलाश की.

दो दिन से शिक्षक लापता

वहीं, 2 सितंबर को भी विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गयी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका. दो दिनों से शिक्षक के लापता रहने से पत्नी और परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. इधर, विद्यालय की प्रधानाचार्य विज्ञा पाठक ने शिक्षक की पत्नी सुजाता दीक्षित को विद्यालय बुलाया है. इसके बाद परिजन विद्यालय प्रबंधन के साथ मांडू थाना पहुंचकर शिक्षक की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JLKM नेता पनेश्वर कुमार महतो लापता, रात 10 बजे से नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola