नीट परीक्षा : गढ़वा एसडीओ के पुत्र ज्ञानेंद्र गर्व ने गाड़ा झंडा, हासिल किया 676वां रैंक

Updated:
विज्ञापन
माता पिता के साथ सफल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

माता पिता के साथ सफल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

नीट परीक्षा में गढ़वा एसडीओ मयंक भूषण के पुत्र ज्ञानेंद्र गर्व ने 676वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.

विज्ञापन

पीयूष तिवारी

गढ़वा : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में झारखंड के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मूल रूप से रांची के रहने वाले और वर्तमान में गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मयंक भूषण के पुत्र ज्ञानेंद्र गर्व ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 676वीं रैंक हासिल की है. ज्ञानेंद्र की इस सफलता से हजारीबाग और गढ़वा दोनों ही जिलों के प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हर्ष का माहौल है.

99 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट में रहे थे टॉपर

ज्ञानेंद्र गर्व की प्रारंभिक सफलता की नींव उनके मजबूत शैक्षणिक आधार में छिपी हैं ,उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित डीएवी श्यामली से इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा 99 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी इसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए रांची स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया. संस्थान के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में यह शानदार रैंक अर्जित की है.

माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया श्रेय

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ज्ञानेंद्र ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. ज्ञानेंद्र ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उनके पिता और माता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. रांची में पढ़ाई के दौरान आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने जो रणनीति और मार्गदर्शन दिया, उसी की बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुँच सके हैं। ज्ञानेंद्र गर्व ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य केवल एक सफल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा करना है. उन्होंने बताया कि पिता के प्रशासनिक सेवा में होने के कारण उन्होंने समाज के जमीनी स्तर और अभावों को बेहद करीब से देखा है. पीयूष तिवारी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola