Garhwa News: श्री बंशीधर नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, 25 वर्षीय युवक गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के भैंसबेढ़वा गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
श्री बंशीधर नगर, गढ़वा : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भैंसबेढ़वा गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्रजेश कुमार भुइयां गांव में ही मोटरसाइकिल से किसी के घर सामान लेने गया था. इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में उसके सिर, चेहरे और बायें हाथ में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन