Garhwa News: डंडई में चारपाई पर सो रही 18 वर्षीय युवती को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के डंडई में सोते समय युवती को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज। डॉक्टर ने युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
डंडई, गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के झोंतर गांव निवासी अनिल यादव की 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी को गुरुवार की रात सांप ने डस लिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अंजली कुमारी गुरुवार की रात अपने घर में चारपाई पर सो रही थी. इसी दौरान सांप चारपाई पर चढ़ गया और उसके बाएं हाथ में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन