तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 26 May 2026 7:02 AM

विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं लौकी का चीला? Ai image

Lauki Chilla Recipe: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो स्वाद और सेहत दोनों में शानदार हो, तो यह आसान रेसिपी आपके काफी काम आने वाली है. कम मेहनत में तैयार होने वाला यह ब्रेकफास्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा.

विज्ञापन

Lauki Chilla Recipe: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता है, इसका काफी गहरा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. जब वजन बढ़ता है तो उसे कम करने के लिए अक्सर इस तरह की चीजें खाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हों, बल्कि जिनमें कैलरीज की मात्रा भी काफी कम हों. अगर आपका भी वजन बढ़ा हुआ है और आप अपने लिए भी एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो लौकी का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. लौकी में आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है और साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है. जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. यह एक बड़ी वजह है कि जो लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, उन्हें यह डिश काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह हेल्दी होने के साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी है. आप इसे काफी आसानी से मिनटों में हो तैयार करके पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

लौकी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1 कप बेसन
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • थोड़ा सा तेल

लौकी का चीला बनाने की आसान रेसिपी

  • लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिला दें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और फिर हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इसके बाद धीरे-धीरे इसमें पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. बैटर तैयार होने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब एक तरफ से गोल्डन होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक लें. इसी तरह बाकी सभी चीले भी तैयार कर लें.

इसे और भी टेस्टी बनाने के टिप्स

आप अगर इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा सूजी मिलाकर चीले को ज्यादा क्रिस्पी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसमें प्रोटीन की क्वांटिटी बढ़ाना चाहते हैं तो बैटर में ऊपर से पनीर भी मिक्स कर सकते हैं. जब आप इसे हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन लगने लगेगा.

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola